शिमला : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में इस समय अकुशल और सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में भ्रम फैला रही है कि केंद्र से पैसे नहीं मिल रहे हैं। यहां कुप्रबंधन की हद है और इसके लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार खुद जिम्मेदार है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नड्डा ने पूछा कि सुक्खू सरकार बताए कि केंद्र से कौन सा ऐसा पैसा है, जो प्रदेश को मिलना चाहिए था, पर नहीं दिया गया। कांग्रेस खुद सरकार चला नहीं पा रही है और कुप्रबंधन का जिम्मा दूसरों पर डाला जा रहा है। उन्होंने तंज कसा कि यदि कांग्रेस से सरकार नहीं चल रही है, तो छोड़ दे। जब भी एनडीए का प्रधानमंत्री बना है, प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल को विशेष पैकेज दिया, कांग्रेस सरकार आई तो उसने उसे खत्म कर दिया। जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो फिर से हिमाचल का विकास हुआ। कांग्रेस सरकारों का प्रदेश के विकास में बड़ी योजनाएं लाने में कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हिमाचल को अलग-अलग तिथियों में 1782 करोड़ रुपये आपदा के तहत दिए, लेकिन सरकार ने वितरण ही सही से नहीं किया। प्रदेश सरकार सोई है। इस प्रकार से सरकारें नहीं चल सकती हैं। नड्डा ने कहा कि हिमाचल में रेलवे विस्तार पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल के विकास के लिए 11,806 करोड़ रुपये का बजट दिया। केंद्र सरकार ने हिमाचल को टैक्स में 10,681 करोड़ में से 8,915 करोड़ रुपये दिए गए। ग्रांट इन एड 13,285 करोड़, औद्योगिक विकास के लिए 1,050 करोड़, रेलवे विस्तार के लिए 2,700 करोड़ रुपये दिए गए। रेलवे के लिए बिलासपुर के किसानों को जमीन अधिगृहित की गई है,