पप्पू यादव बोलें- माझी ,चिराग समय बर्बाद कर रहे है ,इस्तेमाल कर रही बीजेपी

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीएम मोदी, चिराग पासवान सहित तमाम नेताओं पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बीजेपी  और उसके गठबंधन सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘महागठबंधन’ में नेता कौन होगा, यह अंदरूनी मसला है और इसका फैसला वरिष्ठ नेता बैठ कर करेंगे। वहीं उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी से पूछे हैं उनका मुख्यमंत्री कौन है। बीजेपी अपने ही घटक दलों को परेशान कर रही है।  यादव ने तंज कसते हुए कहा, “हमारे यहां(महागठबंधन) कोई मारपीट नहीं है, लेकिन बीजेपी में अपने सहयोगियों को ही परेशान किया जा रहा है। मांझी जी और चिराग पासवान को परेशान किया जा रहा है। बीजेपी के नेता एक ओर कांग्रेस को ‘औकात’ बताते हैं और दूसरी ओर सुबह-शाम राहुल गांधी का नाम जपते रहते हैं। राहुल गांधी के बगैर बीजेपी का कोई अस्तित्व नहीं है।   उन्होंने आगे कहा कि, नीतीश कुमार के बिना बीजेपी की बिहार में कोई हैसियत नहीं है। आज तक बीजेपी अकेले कितनी सीटें लाई है? क्या बिना सहयोगियों के बीजेपी जिंदा रही है? बालासाहेब ठाकरे नहीं होते, तो बीजेपी का कोई अस्तित्व नहीं होता। पप्पू यादव ने चिराग पासवान को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि, हम पहले से कहते आए हैं कि एससी/एसटी या ओबीसी में से कोई मुख्यमंत्री बने, इसमें क्या दिक्कत है? लेकिन बीजेपी इन वर्गों को केवल इस्तेमाल करती है, उन्हें सशक्त नहीं बनाना चाहती। पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी में चिराग पासवान का इस्तेमाल किया जा रहा है। चिराग पासवान को हनुमान हनुमान बोल बोलकर उनका इस्तेमाल किया गया है उनके परिवार को बीजेपी ने तोड़ दिया। बीजेपी का एजेंडा एससी एसटी ईडब्लूसी को आगे बढ़ाना नहीं है बल्कि उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर जातीय सम्मेलन आयोजित कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का भी आरोप लगाया और कहा कि ये लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, सिर्फ अपने फायदे के लिए। ये लोग यूज एंड थ्रो करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *