विधायक गोपाल मंडल ने किया दावा ‘निशांत नहीं तो जेडीयू खत्म’

पटना : जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। गोपाल मंडल ने काले चश्मे में मीडिया से बातचीत में कहा है कि निशांत कुमार को उन्होंने राजनीति में लाया है। उन्होंने ये भी कहा है कि निशांत कुमार का राजनीति में आना तय है। गोपाल मंडल ने कांग्रेस को लेकर भी बड़ा दावा किया। तेजस्वी यादव को लेकर भी बयान दिया। गोपाल मंडल आज पूरे फॉर्म में दिख रहे थे। उन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी कि जेडीयू की तरह से आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री का चेहरा निशांत ही होने वाले हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि निशांत को तो मैंने ही लाया है। निशांत को आना तय है। निशांत नहीं आएगा न जेडीयू समाप्त हो जाएगा। कोई किसी का बात नहीं रखेगा। जेडीयू में वैसा कोई लीडर नहीं है। जो मुख्यमंत्री की पोस्ट को संभाल सके। हम तो मिलते रहते हैं, निशांत कुमार से। आ गए हैं। पोस्टर लगना शुरू हो गया है। देखिए जब हीरो निकलता है न। उसका पहले जूता दिखाई पड़ता है। उसके बाद पायजमा। उसके बाद उसका घड़ी और फिर चश्मा। निशांत बिल्कुल ही आ रहा है। चुनाव लड़ेगा की नहीं, ये मैं नहीं कह सकता। लेकिन नेता वही बनेगा। तेजस्वी पर हमला  बोलते हुए कहा की हले बिहार की स्थिति क्या थी, बिहार के लोग पलायन करते थे। कितने आईएएस अधिकारी बिहार छोड़कर भाग गए। फांसी लगाकर मर गए। उनकी पत्नी को कहां उड़ाकर ले गया। तेजस्वी यादव नौजवान हैं, मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन यादव की सरकार चली गई लौटकर नहीं आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *