बिहार के पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का निधन

बिहार के पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया। डॉ. मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह 10.30 बजे दिल्ली में उनका निधन हुआ। डॉ जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने प्रोफेसर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। जगन्नाथ मिश्रा पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के छोटे भाई थे।

जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वे 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार 1980 में और तीसरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी बने। डॉ मिश्रा की गिनती बिहार के बड़े नेताओं में की जाती रही है। इन्हें बहुचर्चित चारा घोटाले में भी आरोपी बनाया गया था और अदालत ने उन्हें सजा भी सुनायी थी। इनके निधन पर बिहार सरकार ने तीन दिनों की राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने डॉ मिश्रा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *