पीएम मोदी आईएएस रवि शंकर शुक्ला को सिविल सर्विसेज डे पर करेंगे सम्मानित

सरायकेला-खरसावां  : जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे. सरायकेला-खरसावां के डीसी को वर्ष 2024 में बेहतरीन प्रशासनिक सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिविल सर्विसेज डे पर देश की राजधानी नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में  पुरस्कृत होंगे  . आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Block Program) नीति आयोग की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम है. इसकी शुरुआत 7 जनवरी 2023 को हुई थी. देश के 500 पिछड़े प्रखंडों के सर्वांगीण विकास के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी. इसके तहत चयनित 500 पिछड़े प्रखंडों में सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं पर काम किया जाता . चयनित आकांक्षी प्रखंडों में 5 क्षेत्रों पर फोकस करते हुए सुधार की दिशा में काम किया जाता है. स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और उससे जुड़ी सेवाओं के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं और सामाजिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *