आम के लालच देकर 5 साल की बच्ची से किया रेप, लोगों में आक्रोश

रांची : झारखंड के रांची जिले में एक विवाह समारोह में आम का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर चान्हो के एक गांव में एक विवाह समारोह के दौरान आम का लालच देकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपराध करते समय व्यक्ति नशे की हालत में था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।’बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं। आरोपी शुक्रवार को गांव में एक शादी समारोह में गया था। उसने बच्ची को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। आरोपी ने वहां बच्ची से दुष्कर्म किया।’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा और पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *