डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

रांची: पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से पुलिस महानिदेशक झारखण्ड की अध्यक्षता में राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम पर्व को लेकर राज्यभर में सुरक्षा विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीजीपी ने मुहर्रम पर्व को लेकर विस्तृत रूप से समीक्षा की एवं सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को आगामी पर्व के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई करने, जिलों में संभावित घटना वाले स्थलों पर बलों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति करने तथा असंभावित घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा बलों के लिए भोजन, आवासन, पानी आदि का पर्याप्त व्यवस्था करने, जिलों में दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता का सत्यापन करने, एंटी रॉयट कन्ट्रोल ड्रील की व्यवस्था करने, जिला/थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने एवं नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *