बीजेपी छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को रांची जिले में एक बड़ी राजनीतिक मजबूती उस समय मिली जब रविवार को पार्टी के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा रातू मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने किया, जबकि मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली, जो झामुमो की ओर बढ़ते जनसमर्थन और पार्टी की जनहित नीतियों की ओर इशारा करता है। विनोद कुमार पांडेय ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और उनका झामुमो परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा, “झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से प्रेरित होकर आज आमजन पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और पार्टी की नीतियां झामुमो को जनता के बीच लोकप्रिय बना रही हैं।” उन्होंने सभी को झामुमो को मजबूत बनाकर राज्य के विकास में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया। मुस्ताक आलम ने कहा कि रातू क्षेत्र के लोगों का यह जनसमर्थन मोर्चा के लिए ऊर्जा का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती में नया आयाम जोड़ा है। झामुमो की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख नाम: भाजपा रातू मंडल के पूर्व मंत्री अविनाश लकड़ा, अमित सिंह, पंकज साहू, अभिषेक कुमार, प्रकाश उरांव, वार्ड सदस्य ममता कुमारी, अनीता देवी, शोभा कुमारी, रेखा देवी, मंगरा उरांव, तिग्गा, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, सुक्खू उरांव, अशोक गुप्ता, अजय मिर्धा, बबलू लोहरा, अलबेला लकड़ा, अनुभव यादव, बादल मिर्धा, अनूप लकड़ा समेत अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *