माल लूटा रांची में बेचा पटना में, खुलासा: पुलिस ने दबोचा

रांची; रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हुई बड़ी डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में कुल 11 अपराधी शामिल थे, जिनमें से 9 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड दिनेश लोहरा था, जिसने पूरे गैंग को संगठित किया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि डकैती में लूटे गए सामान को दीपक सोनी नामक आरोपी ने बिहार के पटना में बेचा था। चोरी किए गए तारों को लगभग 4 लाख रुपये में ठिकाने लगाया गया। इस खुलासे के साथ पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों की पहचान की, बल्कि डकैती के आर्थिक नेटवर्क को भी उजागर किया है। फिलहाल दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नामकुम डकैती कांड के इस सफल खुलासे को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *