बीजेपी सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों को दें राहत

रांची : बीजेपी  के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा में  लोग जो झारखंड़ में आकर शरण ले रहे हैं, उन परिवारों की सुरक्षा, अस्थाई आवास, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। दीपक प्रकाश ने अपने पत्र में झारखंड की मानवता वाली छवि का जिक्र करते हुए लिखा है कि झारखंड़ हमेशा से विविधता और मानवता का पोषक रहा है। ऐसी स्थिति में इन पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और सहारा देना न केवल एक संवैधानिक दायित्व है, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी उन्होंने कहा कि जिले में हुए दंगों के चलते अनेक हिंदू परिवार जान बचाकर झारखंड की सीमाओं में शरण लेने को विवश हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में वे अत्यंत भय, असुरक्षा और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मानवता और संविधान के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए हमारा आपसे आग्रह है कि इन शरणार्थी परिवारों की पहचान कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्हें अस्थाई आवास, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासनिक स्तर पर इनके पुनर्वास हेतु विशेष टीम गठित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *