बीजेपी को झटका, कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा समर्थको से साथ थामा झामुमो का दामन


रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में अन्य दलों से कार्यकर्ताओं के शामिल होने का क्रम तेज हो चला है। इस सिलसिले में सोमवार को भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय में झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सबको दल की सदस्यता ग्रहण कराई। 
उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व मे रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली।  विनोद पांडेय ने सभी का पार्टी मे स्वागत किया और दल की नीति- सिद्धांतों से अवगत कराकर संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प दिलाया। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *