झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले वे बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन में क्लॉट की पुष्टि की और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया था। अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी रही, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मंत्री के निधन की सूचना उनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा – “अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे पिताजी अब हमारे बीच नहीं रहे।” शनिवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से झारखंड लाया जाएगा। मंत्री के आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। पूरे राज्य में शोक की लहर है और हर किसी की आंखें नम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *