झारखंड में भी चलेगा कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक बुधवार को पुराने विधानसभा सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी के राजू ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड में जिला अध्यक्षों के चुनाव की नई प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया के लिए 75 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो 6-6 सदस्यों का पैनल तैयार कर नामों की सूची प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे। इसके बाद अंतिम निर्णय एआईसीसी लेगी। राजू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को झारखंड में भी चलाया जाएगा। इसके तहत रांची में बड़े स्तर पर रैली आयोजित की जाएगी और अगले एक महीने में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। रिम्स-2 विवाद पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस विषय पर पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी चर्चा कर सरकार के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करेगी। बैठक में कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *