झारखंड में शराब दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया आज से शुरू

Ranchi राज्य में उत्पाद नीति 2025 के तहत शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया आज से शुरू होगी. सरकार की ओर से इससे संबंधित आदेश कल जारी की जायेगी. साथ ही दुकानों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए कल से वेबसाइट पर आवेदन दिया जा सकेगा. शराब की खुदरा बिक्री के लिए निर्धारित दुकानों के लिए आवेदन देने के लिए वेब साइट तैयार कर लिया गया है. लॉटरी के लिए बनाये गये वेबसाइट (exciselottery.jharkhand.gov.in को कल से आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा. इस वेबसाइट पर दुकानों से संबंधित जानकारी होगी. साथ ही लोग इसके लिए अपना आवेदन दे सकेंगे. इसके बाद जिला स्तर पर दुकानों की बंदोबस्ती की जायेगी. बंदोबस्ती की प्रक्रिया को 20-22 अगस्त तक पूरा कर लिये जाने की संभावना है. उत्पाद नीति के तहत शराब की खुदरा बिक्री विभिन्न जिलों के लिए निर्धारित दुकानों में होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *