बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देवघर, भव्य स्वागत

देवघर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवघर पहुंचे. उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी पहुंचे हैं. देवघर पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.जेपी नड्डा के पहुंचने से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनवर हयात सही तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही देवघर में डेरा डाले हुए हैं. देवघर के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और झारखंड की राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के देवघर पहुंचने से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनके आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. वहीं उन्होंने दबी जुबान में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद कई राजनीतिक चर्चाएं भी होगी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पूरे संथाल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है. प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली बैठक संथाल परगना की नई राजनीतिक दिशा तय करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *