रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राज भवन में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखण्ड विधानसभा द्वारा पारित “झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्यपाल के मार्गदर्शन से झारखण्ड को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।Leave a Reply