रांची- रांची में शुक्रवार को भी 2 कोरोना मरीज मिले। एक हिंदपीढ़ी और एक पुन्दाग से कोरोना मरीज मिले। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राँची में कोरोना मरीजों की संख्या 83, और राज्य में कोरोना संक्रमितों का बढं कर आंकड़ा 113 पहुंच गया है। जिसमें 89 एक्टिव केस है, 21 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है एवं 3 की मौत हो चुकी है।
