रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में कोरोना के आंकड़े में इजाफा लगातार जारी है। रविवार को राज्य में 37 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें जमशेदपुर से 10, सिमडेगा से 14, चाईबासा से 01, रांची से 09, गुमला से 01, चतरा से 01, हजारीबाग से 01 मरीज मिले हैं। झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 1761 हो गया। जिसमें 89 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब झारखंड में 848 एक्टिव केस है, 905 स्वस्थ हो चुके और 8 की मृत्यु हो गयी है।
गौरतलब है कि शनिवार को 54 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसमे रांची से 01, रामगढ़ से 06, चतरा से 03, जमशेदपुर से 01, चाईबासा से 03, सराईकेला से 03, गढ़वा से 02, कोडरमा से 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।