दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 – कुल मतदाता एक करोड़ सैंतालिस लाख छियासी हजार तीन सौ नवासी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार करीब 14.77 लाख अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार के चुनाव में कुल एक करोड़ सैंतालिस लाख छियासी हजार तीन सौ नवासी मतदाता हैं जो दिल्ली की सरकार चुनेंगे। उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त हुई। सीईओ रणबीर सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और हटाने का कार्य 21 जनवरी के बाद बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *