रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 20 अगस्त को राजीव गांधी जयन्ती के अवसर पर सर्वप्रथम सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। प्रात 6.30 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल मोराहाबादी स्थल से पुरुषों एवं महिलाओं की टीम सद्भावना दौड़ में शामिल हुए। झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी श्री आरपीएन सिंह, कार्यक्रम संयोजक श्री आलमगीर आलम ने झंडा दिखाकर सद्भावना दौड़ को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, रामेश्वर उरांव, प्रदीप कुमार बलमुचू, विधायक डॉ इरफान अंसारी, सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, गीताश्री उरांव, मीडिया प्रभारी श्री राजेश ठाकुर, प्रवक्ता श्री आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संगठन प्रभारी श्री रवीन्द्र सिंह, डा राजेश गुप्ता छोटू, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, राजीव रंजन प्रसाद,मो तौसिफ, जोनल कोर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, गजेन्द्र सिंह, प्रणय कुमार दूबे, अर्जुन मांझी एवं रामानंद केशरी मुख्य रुप से उपस्थित थे।
इसके पूर्व राजीव गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सद्भावना दौड़ मोराहाबादी से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक स्थल जिला स्कूल प्रांगण तक हुआ।