हेमंत को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोनीत कर नयी सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया

झामुमो-कांग्रेस-रजद गठबंधन के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री मनोनीत कर राज्य में नयी सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है। हेमंत के 29 दिसंबर, दोपहर एक बजे यहां स्थानीय मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने की संभावना है। 

मंगलवार को हेमंत ने रात्रि पौने नौ बजे झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर पीएन सिंह, राजद नेता तेजस्वी यादव और बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो के विधायकों समेत पचास विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

झामुमो के प्रवक्ता तथा महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि हेमंत और उनके अन्य सहयोगियों का शपथग्रहण समारोह राष्ट्रीय स्तर का होगा और इसमें देश के विपक्षी दलों के तमाम शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जायेगा। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि हेमंत के शपथग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में से से एक जरुर शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *