हजारीबाग- सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नसीहत देते हुए कहा है कि सीएम साहब फेसबुक और ट्विटर से सरकार नहीं चलती है। सरकार चलाने के लिए राज्य के समस्याओं के अनुरूप रोड मैप तैयार करना पड़ता है। आज झारखंड के हजारों लोग दूसरे प्रदेश में फंसे हुए हैं। लेकिन उनको लाने के लिए आपने जो नोडल पदाधिकारियों का नंबर जारी किया है, वह लगता ही नहीं है और लगता है तो उठाते भी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी है। लेकिन राज्य सरकार अपने लोगों के साथ ही समन्वय स्थापित नहीं कर पा रही है। हजारों लोगों का फोन और मैसेज मुझ तक पहुंच रहा है, लोग सहायता माँग रहे है। मैंने खुद 10 नोडल पदाधिकारियों को सम्पर्क करने का कोशिश किया, लेकिन किसी से भी बात नहीं हो पाई। अगर यही हालत रही, तो मुश्किल में फंसे राज्य के लोग अपनी समस्या आप तक कैसे पहुंचाएंगे।
सिर्फ़ बयानबाज़ी कर रही हेमंत सरकार

जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार पिछले कई सप्ताह से सिर्फ बयान देकर मीडिया में बने रहना चाहती है। राज्य के हजारों लाखों लोग अन्य राज्यों में फंसे हैं, लेकिन उनको सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। जब उन्हें वापस राज्य में लाने की बारी आई है, तो इस वक्त भी सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। जब कॉल सेंटर में फ़ोन करते हैं तो घंटो लाइन बिजी आता है। जब बात ही नहीं होगी तो लोग किसको अपनी समस्या बताएँ।