NIC द्वारा तैयार कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण
रांची- सीएम हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित सीएम ऑफिस में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ( NIC) के महानिदेशक अभिषेक सिंह, उप-महानिदेशक दीपक कुमार एवं वैज्ञानिक-‘एफ’ ओमेश प्रसाद सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार की गई “कॉफी टेबल बुक” का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में झारखंड राज्य में NIC द्वारा संचालित विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं नवाचारों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।