

हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इनका शपथ ग्रहण समारोह भव्य और शानदार होगा। यहां देश के दिग्गजों और नामीगिरामी शख्सियतों की जुटान होगा। राजधानी रांची के स्थानिय मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर, को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है। इसमें शामिल होने के लिए कई नामचीन हस्तियों और देश के धाकड़ राजनेताओं ने अपनी सहमति दे दी है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को यादगार बनाने के लिए भाजपा विरोधी नेताओं की पूरी जमात जुटेगी।