अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा…

लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में है। इस चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोटिंग होनी है। इस चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया। जबकि अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग होनी है जिस पर चुनाव आयोग के आदेश से गुरुवार रात 10 बजे ही चुनाव प्रचार पर रोक लग चुकी है।

इस चरण में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ हैं। इन 8 राज्यों की कुल 59 लोकसभा सीटों के लिए रविवार 19 मई2019 को वोट डाले जाएंगे। इनमें झारखंड की 3, बिहार की 8, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, एमपी की 8, पंजाब की 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9 और चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल है। बता दें कि इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट समेत कई दिग्गजों की सीटें दांव पर हैं। इनमें बिहार के पटना साहिब में शत्रुघ्न सिन्हा और रवि शंकर, तो यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जहां से चुनाव बीजेपी के टिकट पर रविकिशन लड़ रहे हैं। दुमका सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *