पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह निर्विरोध राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुन लिए गए हैं। रविवार को हुए चुनाव के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। भाजपा सहित किसी अन्य ने उनके खिलाफ पर्चा नहीं भरा था। ज्ञात हो कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई थी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी के चुने जाने से उनके विशाल ज्ञान और समृद्ध अनुभव से राजस्थान के लोगों को लाभ होगा।