बी. एस. येदियुरप्पा के 26 जुलाई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आज उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस क्रम में 17 मंत्रियों को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।
मुख्यमत्री पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मंजूरी मिलने के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया। मंत्रीमंडल के विस्तार में देरी होता देख कांग्रेस ने कहा था कि येदियुरप्पा का एक सदस्यीय मंत्रिमंडल राष्ट्रपति शासन जैसा लगता है।