पटना। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर एनडीए संयुक्त महिला मोर्चा ने चार सितंबर को बिहार बंद की घोषणा की है। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए सभी लोगों ने इस घटना की निंदा की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह घटना बिहार को कलंकित करने वाली है। मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी राजनीतिक मंच से किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति और उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की जा सकती है? जो हमें भगवान की तरह पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, क्या कोई उसी मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के बारे में सोच सकता है? बिहार को इस घटना ने शर्मसार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *