राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड मनाएगा गौरव के 25 वर्ष: मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी तेज

रांची : झारखंड सरकार इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाने जा रही है। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस वृहद पैमाने पर और भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन झारखंड की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा का प्रतीक होगा। इस वर्ष राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसके मद्देनज़र उत्सव को स्मरणीय और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में तैयारियां जारी हैं। प्रधान सचिव ने शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं सुनियोजित रूप से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर से ही सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में स्थापना दिवस से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन 15 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। राज्य सरकार चाहती है कि इस आयोजन में जनता की व्यापक भागीदारी हो और यह झारखंड की एकता, पहचान और प्रगति का संदेश दे। परिपूर्ण व्यवस्था के निर्देश वंदना दादेल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, पार्किंग एवं आपातकालीन प्रबंधन की सभी तैयारियां उच्च स्तर की हों। उन्होंने कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी निरीक्षण के दौरान वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल, कल्याण सचिव कृपानंद झा, खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बख्शी, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित रांची जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *