बिहार के ‘कैनाल मैन को अकेले नहीं लगता है मन ,71 साल की उम्र में फिर से शादी करेंगे ,केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से चाहिए स्पेशल परमिशन

गया:  बिहार के दूसरे दशरथ मांझी कहे जाने वाले लौंगी भुईयां 71 साल की उम्र में फिर से शादी करने जा रहे हैं।  लौंगी भुइयां अकेले 3 किलोमीटर लंबी नहर बनाकर मशहूर हुए थे। उनकी पहली पत्नी का 2 साल पहले निधन हो चुका है। लौंगी को अकेले मन नहीं लगता अब जीवनसाथी चाहते हैं। इसके लिए वे बिहार के मंत्री जीतनराम मांझी से अनुमति लेंगे। लोग उन्हें बिहार का दूसरा दशरथ मांझी मानते हैं। उन्होंने पहाड़ काटकर गांव तक पानी पहुंचाया था। अब वे दो नए तालाब खोद रहे हैं। शादी के लिए उन्हें 70 हजार रुपए की जरूरत है। माझी गया जिले के बांके बाजार में कोठीलवा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता रानीगंज की एक महिला से लगभग तय हो गया है। लेकिन, वे शादी से पहले जीतनराम मांझी से इजाजत लेना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गया के सांसद भी हैं। दशरथ मांझी से प्रेरणा लेकर लौंगी भुईयां ने ऐसा काम किया कि लोग उन्हें बिहार का दूसरा दशरथ मांझी कहने लगे। उन्होंने अकेले ही गांव में पानी लाने की ठानी। पहाड़ काटकर 3 किलोमीटर लंबी नहर बना दी। इस काम में उन्हें 30 साल लग गए। 71 साल की उम्र में भी वे काम कर रहे हैं। आजकल वे खजरहा जंगल के पहाड़ों के बीच दो नए तालाब खोद रहे हैं। ये तालाब 100 फीट चौड़े और 12 फीट ऊंचे होंगे। इनका इस्तेमाल मछली पालन के लिए किया जाएगा। और यह सारा काम लौंगी भुईयां अकेले ही कर रहे हैं। लौंगी भुईयां ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मिलेंगे और उनसे शादी की अनुमति लेंगे। अगर वो इजाजत देंगे तब ही हम शादी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *