झामुमो नेता हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबाद मैदान झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ दिलाई। उनके साथ आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, माकपा नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद कनिमोझी, भाकपा महासचिव डी राजा, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मंच पर मौजूद होकर शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने।
कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम
हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज शाम करेंगे।