JSCA ने एमएस धोनी के ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर मनाया जश्न

रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी के ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल होने की खुशी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया. यह सम्मान धोनी को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है. धोनी का नाम इस वर्ष के हॉल ऑफ फेम में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मौके पर घोषित किया गया.महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 14 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में भारत को कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में जीत दिलाई. उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीन प्रमुख टूर्नामेंटों का खिताब अपने नाम किया, जो आज तक किसी अन्य कप्तान द्वारा हासिल नहीं किया गया.SCA के इस समारोह में संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष और अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे. समारोह के दौरान धोनी को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों को सराहा गया. ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में अन्य कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.धोनी का हॉल ऑफ फेम में शामिल होना न केवल उनके करियर की सफलता को बताता है, बल्कि पूरे देश और विशेष रूप से झारखंड के लिए गर्व का क्षण है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *