झारखंड में मॉनसून ने दी दस्तक,अगले 24 घंटों तक झमाझम

रांची :  झारखंड में मंगलवार 17 जून को मानसून का आगमन हो गया। बिहार में सीमांचल के रास्ते मानसून का आगमन हुआ, वहीं झारखंड में संताल परगना क्षेत्र के रास्ते मानसून प्रवेश किया। मौसम विभाग की ओर से इन दोनों राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।  रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 17 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का झारखंड में आगमन हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं। रांची में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बोकारो, खूंटी और गुमला जिलों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अगले दो-तीन दिनों तब बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते राज्य में मानसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अभी मानसून का आगमन नहीं हो सकता है, लेकिन मानूसन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। अगले पांच दिनों तक राज्यभर में बारिश संबंधित गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *