दुःसाहस : जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस, थानेदार घायल

रांचीः झारखंड में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में लोगों की ओर से जमकर हंगामा किया गया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। साथ ही कुछ जवानों के साथ मारपीट की गई है। जिसमें कुछ जवान घायल हो गए है। घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव और एक कांस्टेबल को बेहतर इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती किया गया है. राज अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों को देखने पहुंचे जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस तरह बेड़ो की घटना में बाहरी लोग शामिल है। कुछ उसी तरह लापुंग की घटना में बाहरी लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिल रही है। वहीं इस पूरे मामले में शामिल मुख्य आरोपी उग्रवादी गिरोह से रह चुका है। उन्होंने बताया कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जमीन पर कब्जा करने के लिए गिरोह की तरह कुछ लोग काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।लापुंग इलाके में एक जमीन विवाद को सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी पर हमला कर दिया गया। इससे पहले भी बीते शनिवार को बेड़ो के महादानी मंदिर के आपस एक जमीन विवाद को लेकर बेड़ो थाने पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की ओर से हमला किया गया था। जिसमें थाने परिसर में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई थी और कागजात को नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में 35 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके पहले रांची के बेड़ो थाना में शनिवार देर शाम बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई तक की गई है। जमीन के अतिक्रमण हटाने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग थाने में पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों ने आक्रोशित होकर थाने में जमकर की तोड़फोड़ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *