नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार अपनी बात देश के सामने रखेंगे। इससे पहले तीनों सेनाओं के डीजी ऑपरेशंस ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर अहम जानकारियां देश के साथ साझा कीं। जम्मू-कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हालात में सुधार को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने फैसला लिया है कि कल से सभी स्कूल और कॉलेज फिर से खोल दिए जाएंगे। प्रशासन ने यह निर्णय सामान्य शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के उद्देश्य से लिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मंगलवार यानी 13 मई से 23 मई तक देशभर में 11 दिवसीय ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अभियान का स्वर अत्यधिक राजनीतिक नहीं होगा। भाजपा ऐसे मुद्दे पर लोगों को एकजुट करना चाहती है, जिसे समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। केंद्रीय मंत्रियों और संगठनात्मक पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ भाजपा नेता इस अभियान में शामिल होंगे।