रांची में मिलेंगे ‘मेड इन झारखंड कपड़े’

झारखंडी संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को रांची के करमटोली चौक के नजदीक  ” जोहारग्राम – मेड इन झारखंड ” नामक शोरूम  का शुभारंभ किया। इस दुकान में महिलाओं- बच्चों और पुरुषों के लिए हर तरह के ट्राइबल्स स्टाइल कपड़े मिलेंगे, जिसमे आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी और कई तरह के पारंपरिक आदिवासी पहनावा शामिल है। मोके पर सीएम ने कहा कि आदिवासी कला- संस्कृति के साथ आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी,  व्यंजन और अन्य सामानो को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।  ऐसे में इस तरह के शोरूम खुलने से लोगों के बीच ट्राइबल पहनावा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। इस मौके पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का अभिवादन और स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *