पुलिस की 22 में से एक भी बंदूक नहीं चल पाई, पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र के गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान 22 जवानों के द्वारा थ्री नॉट थ्री राइफल से हवाई फायर कर सलामी दी जानी थी। लेकिंन कई कोशिशों के बाद भी एक भी बंदूक से गोली नहीं चली। इसके बाद बिना फायर किए ही मिश्रा का अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे मिश्रा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया था। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुशील मोदी के साथ कई अन्य मौजूद थे।
फायर नहीं होने पर राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।