गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था। 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि वे 2 से 3 दिनों बाद अदालत में आत्मसमर्पण कर देंगे, क्योंकि उन्हें पुलिस पर नहीं अदालत पर भरोसा है। सिंह ने कहा कि एक साजिश तहत मेरे घर में हथियार रखवाए गए थे।
बता दें कि सिंह के आवास से अत्याधुनिक हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद होने से उनके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ”गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। तीन दिन पहले बाढ़ कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।