आज दिल्ली स्थित अशोका होटल कन्वेशन हॉल में महिला एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा (2018-2019) पोषण पर बेहतर कार्य करने को लेकर देवघर जिला को राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर इसे ग्रहण करने के लिए देवघर उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं डी.एस.डब्लू,ओ श्री परमेश्वर मुंडा को आमंत्रित किया गया था। माननीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा को पुरुस्कार, मोमेंटो व मैडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का अथक परिश्रम काबिले तारीफ है। देश के और राज्य भी आप सब के कार्यशैली से प्रेरणा लें और पोषण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लें।
कार्यक्रम में राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री देबाश्री चौधरी, सचिव महिला एवं बाल विकास श्री रविन्द्र पंवार, अपर सचिव महिला एवं बाल विकास श्री अजय तिर्की, संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास डॉक्टर सज्जन सिंह यादव आदि उपस्थित थे।