नागालैंड के राज्यपाल से मुलाकात मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

पटना- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से उनके पटना सिटी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर यादव को पुष्प गुच्छ भेंट किया। सम्राट चौधरी को नये मुख्यमंत्री बनने पर नंदकिशोर यादव ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव का आभार व्यक्त किया। नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *