सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्पित भारतीय डाक
रांची- शुक्रवार को झारखंड परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन एवं डायरेक्टर डाक सेवा आर.वी. चौधरी ने रातू स्थित चिपरा शाखा डाकघर का दौरा किया और क्षेत्र के डाक सेवाओं की समीक्षा की।
आलाधिकारियों ने ग्रामीण डाक सेवकों से किया सीधा संवाद
इस दौरान चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाकघर के कार्यशैली का बारीकी से निरीक्षण किया और वहाँ उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं रातू व ब्रांबे क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवकों से सीधा संवाद कर उन्हें डाक विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को डाक विभाग की बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और आधुनिक वित्तीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ग्रामीणों के साथ अधिकारीगण
बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और आधुनिक वित्तीय सुविधाओं के बारे में दी जानकारी
शाखा डाकघरों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना लक्ष्य- CPJ
दौरे का मुख्य उद्देश्य शाखा डाकघरों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। दौरे के अवसर पर झारखंड परिमंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें अमित कुमार (डिप्टी डिविजनल मैनेजर), बी.के. पंडित (वरिष्ठ डाक अधीक्षक), दीपक कुमार (डाक निरीक्षक, उत्तरी अनुमंडल रांची), ओम प्रकाश चौधरी (उप डाकपाल आरएसी उप डाकघर), और लाल यशवंत नाथ सहदेव (डाक अधिदर्शक, उत्तरी अनुमंडल) शामिल थे। अतिथियों का स्वागत चिपरा शाखा डाकघर के डाकपाल अरुण तिवारी और अन्य स्थानीय डाक कर्मियों द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित अन्य डाक सेवक और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक योजनाओं की जानकारी ली और इस पहल की सराहना की।