मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। रघुवर दास ने भगवान जगन्नाथ से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की उन्नति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से राज्य के किसानों, गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए इसकी कामना की है। समाज के हर तबके पर उनका आशीर्वाद बना रहे इसकी भी प्रार्थना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से आने वाले वर्षों में झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, राज्य में अमन, चैन, शांति और एकता बनी रहे यह आराधना की है।
मौके पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने भी भगवान जगन्नाथ से झारखंड के साथ-साथ पूरे देश में शांति, उन्नति और समृद्धि बनी रहे इसकी कामना की।
इस अवसर पर रांची सांसद श्री संजय सेठ, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, डेप्युटी मेयर श्री संजीव विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।