रांची : हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 218वां उर्स बड़े ही अकीदतमंदाना माहौल में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने आस्ताने पर हाजिरी देकर चादरपोशी की और देश व राज्य की अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।पत्रकारों से बातचीत में हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि “बाबा के आस्ताने पर हाजिरी देने से जो सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बाबा के मुरीद केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।”उर्स के मौके पर दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और भाईचारे, मोहब्बत व तरक्की की दुआएं मांगीं। आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए,