CM शपथ: नीतीश की रिकॉर्ड ताजपोशी: 25 साल में 10वीं बार

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज यानी 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। पिछले दो दशकों में अधिकांश समय बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शपथ दिलाएंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *