बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान आज शपथ ग्रहण करेंगे

रविवार को विशेष वायुयान से बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और उनकी अगवानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इसके पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

नवनियुक्त राज्यपाल चौहान को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर विस अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय, जिलाधिकारी पटना कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने स्वागत किया। इसके अलावा और भी कई गणमान्य लोगों ने राज्यपाल का सादर अभिनन्दन किया।

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान आज राजभवन परिसर स्थित राजेन्द्र मंडप में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करेंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही के द्वारा बिहार के 40वें राज्यपाल के रूप में श्री फागू चौहान को शपथ दिलायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *