विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से सीएम ने मुलाकात की

रांची- झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधान सभा अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित  “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की। “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विगत जनवरी माह में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित है तथा कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की समग्र जानकारी दी गई है। हेमन्त सोरेन ने संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक एवं कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *