रांची- हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज दीनदयाल नगर, बूटी रोड, रांची स्थित आईएएस क्लब पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, राजीव रंजन की सुपुत्री ऋचा के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन एवं उनके सगे-संबंधियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दिया।