जहां पहुंचते ही
भगवान बिरसा का उलगुलान जीवित हो उठता है…
जहां झारखंड के समृद्ध और संघर्षशील
इतिहास का पता चलता है…
झारखंड का इतिहास जानना हो तो भगवान बिरसा
मुंडा के जन्म स्थान उलिहातु के पास स्थित डोंबारी बुरु (डोंबारी पर्वत) चले आइये। राजधानी रांची से लगभग 50
किलोमीटर की दूरी पर खूंटी जिले में स्थित
डोंबारी भगवान बिरसा के उलगुलान का गवाह है। यहां सैकड़ों देशभक्तों की शहादत हुई
थी, जो अंग्रेजों के समक्ष हथियार डालने के
बजाए शहीद होना बेहतर समझा।