रांची- झारखंड में व्यक्तिगत रुप से इन्कम टैक्स जमा करने वालों में क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी एक बार पुनः टॉप पर बने हुए हैं। पिछले साल भी व्यक्तिगत रुप से सबसे ज्यादा टैक्स भरने वालों में धौनी प्रथम स्थान पर थे। इस वर्ष दूसरे नंबर पर एनके चौधरी और तीसरे स्थान पर रांची के उदय शंकर हैं। कारपोरेट कैटेगरी की बात करं तो सीसीएल पहला, जमशेदपुर का टिमकेन इंडिया दूसरे और जमशेदपुर का ही जमीपोल तीसरे स्थान पर है। वहीं इस वर्ष फर्म कैटेगरी में रांची की बिग शॉप ने सबसे ज्यादा टैक्स भरा, कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल दूसरे और ब्रदर्स एकेडमी तीसरे नंबर पर है।