पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के एक दिन बाद शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. प्रधानमंत्री एक आम प्रत्याशी कि तरह खड़े होकर वाराणसी के निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा.
प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन के वक्त कई गणमान्य लोग मौजूद थे, प्रस्तावक के तौर पर ICSR से अवकाश प्राप्त वैज्ञानिक रमाशंकर पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता, डोमराज परिवार के जगदीश चौधरी, पाणिनी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य नंदिता शास्त्री और बीएचयू महिला विश्वविद्यालय की पूर्व प्राचार्य अन्नपूर्णा शुक्ला मौजूद थीं. प्रधानमंत्री ने अन्नपूर्णा शुक्ला का पैर छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद परचा भरा.
नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार अनुप्रिया पटेल सहित कई दिग्गज नेता भी राइफल क्लब के बाहर मौजूद रहे.